युवा इंडिया पठानकोट की ओर से क रवाए जा रहे प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच प्रधान समीर गुप्ता व चेयरमैन विजय पासी की अध्यक्षता में खेला गया। इसमें विधायक अश्वनी शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि ने रिबन काटकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया।
प्रधान समीर गुप्ता ने बताया कि बटाला एफसी व पठानकोट एफसी के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें बटाला एफी ने 4-1 से पठानकोट एफसी को हराकर फाइनल मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
बटाला एफसी को विधायक की ओर से ट्रॉफी और 21000 रुपये देकर सम्मानित किया गया। रनरअप रही टीम पठानकोट एफसी को 11000 रुपये का ईनाम दिया गया। बटाला एफसी की टीम में दिल्ली डायनामोस के खिलाड़ी रह चुके शहनाज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
अंत में युवा इंडिया के सदस्यों ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अंकुर महाजन, अमित विग, सलिल महाजन, अमित वर्मा, साहिल महाजन, पंचम, रितेश महाजन, प्रितपाल, साहिल गुप्ता, राहुल धीमान उपस्थित थे।