फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने एसएचओ को किया तलब

Wed, 22 Jan 2014 10:55 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने पठानकोट के एसएसपी रहे एसके कालिया व डीएसपी मनोज और एसएचओ रजिंदर मन्हास को 24 जनवरी को तलब किया है।
विज्ञापन


गांव बसरूप के सरपंच सोम राज की ओर से हाईकोर्ट में दायर एक याचिका के बाद हाईकोर्ट ने इन अधिकारियों से जवाब मांगा है।

गांव बसरूप के सरपंच सोमराज का आरोप था कि अगस्त में उनका गांव में ही सत्तासीन पार्टी के लोगों के साथ झगड़ा हुआ था।

इस संबंध में उन्होंने एसएचओ रजिंदर मन्हास से शिकायत की थी। एसएचओ ने इस पर कार्रवाई न करते हुए उल्टा उन्हें जाति सूचक शब्द कहे।

उन्होंने मामले से डीएसपी मनोज एवं एसएसपी सुरिंदर कालिया को भी अवगत कराया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

न ही झगड़ा करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके बाद सरपंच सोम राज ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने दोनों को तलब किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें