फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट सब जेल में विचाराधीन कैदी की मौत

Wed, 22 Jan 2014 10:51 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट सब जेल में बुधवार को एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक शिंदा (32) बटाला का रहने वाला था।
विज्ञापन


गुरदासपुर केंद्रीय जेल से कुछ दिन पहले ही उसे सब जेल में शिफ्ट किया गया था। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संभावना जताई जा रही है कि कैदी की मौत हृदयगति रुकने से हुई होगी लेकिन जेल प्रशासन इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

जानकारी के अनुसार बटाला पुलिस ने शिंदा को नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा था। कोर्ट में मामला विचाराधीन है।

उसे केंद्रीय जेल गुरदासपुर में रखा गया था। वहां कैदियों की संख्या बढ़ने पर उसे कुछ कैदियों के साथ कुछ दिनों पहले पठानकोट सब जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह जब जेलकर्मी बैरकों में बंद कैदियों की गिनती करने पहुंचे तो शिंदा बेसुध हालत में पड़ा था।

उसे तुरंत सिविल अस्पताल पठानकोट ले जाया गया जहां पर उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कैदी की मौत की जानकारी पुलिस और जिला प्रशासन को दी गई। सब जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट दविंद्र सिंह ने बताया कि कहा कि सुबह गिनती के समय शिंदा बेसुध हालत में पड़ा मिला।

सिविल अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि जेल के भीतर कोई घटना नहीं हुई है।

मौका मुआयना के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी आए थे। उन्होंने संभावना जताई कि हृदयगति रुकने से मौत हुई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें