फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर चार लाख ठगे

Thu, 15 May 2014 10:26 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर चार लाख की ठगी करने के आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


गांव चक्क धारीवाल सरना निवासी रणजीत कौर पत्नी जोगिंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गांव के बख्शीश सिंह और उसके बेटे निशान सिंह लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं।

दोनों ने उनके बेटे मोहन सिंह को विदेश भेजने का सब्जबाग दिखाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि विदेश जाने के लिए उनके बेटे ने उन्हें आठ दिसंबर 2009 को चार लाख रुपये दिए थे। पैसे लेने के बाद भी उनके बेटे को विदेश नहीं भेजा गया।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि पैसे वापस मांगने पर दोनों ने टालमटोल भरा रवैया अपनाना शुरू कर दिया और बाद में पैसे देने से इंकार कर दिया। मामले की डीएसपी डी जगजीत सिंह की जांच के बाद कानवां पुलिस थाने में बख्शीश सिंह और उसके बेटे निशान सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


फिलहाल आरोपी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि छापामारी जारी है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें