फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन से पकड़ा गया संदिग्ध व्यक्ति

Wed, 14 May 2014 11:00 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एयरफोर्स स्टेशन के पास संदिग्ध रूप से घूमते एक व्यक्ति को बुधवार को हिरासत में लिया। उसके पास से एयरफोर्स स्टेशन के आसपास का नक्शा बरामद हुआ है। संबंधित शख्स से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि पकड़ा गया व्यक्ति उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का निवासी है। उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के लिए मेरठ पुलिस से भी संपर्क किया गया है। उधर, संदिग्ध व्यक्ति के हिरासत में लिए जाने के बाद एहतियात के तौर पर एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।


बताया जाता है कि बुधवार एयरफोर्स स्टेशन के मेन गेट के पास तैनात सुरक्षा कर्मियों को एक संदिग्ध व्यक्ति बार-बार चक्कर लगाता दिखा। शक होने पर सुरक्षा में लगे जवानों ने उसे पकड़ कर तलाशी ली।
विज्ञापन


तलाशी में उसके पास से कुछ कागज बरामद हुए, जिन पर एयरफोर्स के आसपास के नक्शे जैसी आकृति बनाई गई थी। जवानों ने तत्काल उसे थाना डिवीजन नं.2 की पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने खुद को उत्तर प्रदेश के मेरठ का निवासी होना बताया है।


एसएचओ अश्वनी कुमार ने बताया कि संदिग्ध शख्स से पूछताछ जारी है। मेरठ पुलिस से भी संपर्क कर मामले से संबंधित शख्स के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के आधार पर ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

यहीं से गिरफ्तार हुआ था हिजबुल एजेंट  
अभी दस मई को ही पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के एजेंट को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से जीआरपी के जवानों ने 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन और 40 जिंदा कारतूस भी बरामद किया था।

आरोपी की पहचान जम्मू-कश्मीर निवासी रविश-उल-इस्लाम के रूप में हुई थी। पूछताछ में पता चला था कि वह अवैध हथियारों को लेकर बिहार से वापस जम्मू-कश्मीर लौट रहा था। उसे यह हथियार हिज्बुल के पुलवामा एरिया कमांडर जुबेर को सौंपना था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें