फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्शल इलेवन ने बिटनी कोचिंग सेंटर को हराया

Thu, 17 Dec 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीनलैंड क्रिकेट क्लब पठानकोट की ओर से एसडी स्कूल ग्राउंड में करवाए जा रहे 37वें ओपन क्रिकेट 20-20 क्रिसमस टूर्नामेंट मार्शल इलेवन गुरदासपुर व बिटनी कोचिंग सेंटर पठानकोट के बीच मैच खेला गया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट की अध्यक्षता क्लब के आजीवन प्रधान इंद्रजीत गुप्ता ने की। इसमें इंकम टैक्स बार एसोसिएशन के प्रधान अश्वनी शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। विशेष अतिथि सर्वप्रथम मैच खेलने आए खिलाड़ियों से रूबरू हुए।

इसके बाद मैच का शुभारंभ किया और 11000 रुपये क्लब को दिए गए। वीरवार को मैच में मार्शल इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम 19.2 ओवर में 103 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन


जवाब में उतरी बिटनी भी 19.4 ओवर में 77 रन ही बना पाई। मार्शल इलेवन ने 26 रनों से मैच जीत लिया। मार्शल इलेवन के विंटू ने चार ओवर में पांच रन देकर चार विकेट झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरों की भूमिका बब्बू और राकेश भट्टी ने निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें