ग्रीन लैंड क्रिकेट क्लब की ओर से करवाए जा रहे 37वें पंजाब ओपन 20-20 क्रिसमस टूर्नामेंट के 8वें दिन खेले गए दो मैचों में मामून इलेवन, गुरदासपुर इलेवन, साईं कॉलेज और अमृतसर के बीच मुकाबला हुआ।
टूर्नामेंट में समाज सेवक पारस पुरी ने मुख्य रूप से शिरकत की। क्लब को सहयोग के रूप में 5100 रुपये भेंट किए गए। वहीं विशेष रूप से पहुंचे डीएसपी सिटी मनोज ठाकुर ने अमृतसर टीम की ओर से खेलते हुए बल्ले और गेंद पर हाथ अजमाया।
टूर्नामेंट की अध्यक्षता कर रहे आजीवन प्रधान इंद्रजीत गुप्ता ने बताया कि पहले मैच में मामून इलेवन ने टॉस जीतकर 20 ओवरों में 147 रन, आठ विकेट खोकर बनाए। जवाब में गुरदासपुर इलेवन की टीम 20 ओवराें में 126 रनों पर ही ढेर हो गई।
मामून इलेवन ने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मामून टीम के मंदीप को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं साईं कॉलेज व अमृतसर स्पोर्ट्स क्लब की टीमों के बीच खेला गया दूसरा मैच रोमांच भरा रहा।
दूसरे मैच में अमृतसर स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने 149 रनों का लक्ष्य श्री साईं कॉलेज की टीम के लिए खड़ा किया। जवाब में श्री साईं कॉलेज की टीम मात्र 134 रनों पर ही ढेर हो गयी। अमृतसर टीम के खिलाड़ी जतिंदर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जतिंदर ने 32 गेंदों में 16 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
वहीं अमृतसर की टीम की ओर से खेल रहे डीएसपी मनोज ने गेंदबाजी में तीन ओवर फें के और 22 रन दिए। डीएसपी ने तीन ओवर में एक ओवर मेडेन भी फेंका। बल्लेबाजी में डीएसपी कुछ खास नहीं कर पाए और 12 गेंदों में सिर्फ तीन रन ही बना पाए।