फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, मौत

Mon, 07 Dec 2015 03:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार रात करीब 10:30 बजे सैली रोड पर एक बुलेट सवार युवक को स्विफ्ट कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान सचिन हांडा (33) पुत्र रविन्द्र हांडा निवासी खारा खुह शाहपुर चौक के रूप में हुई है।

मृतक के चाचा रमन हांडा ने बताया कि उनके घर में कार्यक्रम था इसलिए सचिन सारा दिन घर पर रहा। शाम को वह घर से निकला तो रास्ते में उसके साथ हादसा हो गया। जब उन्हें इसकी सूचना मिली तो तुरंत सचिन को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


रमन हांडा ने बताया कि सचिन की दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी और उनका छह माह का बच्चा है। थाना डिवीजन नंबर-2 के एएसआई हरप्रीत सिंह ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें