फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल टिकट ब्लैक करते ट्रेवल एजेंट समेत दो काबू

Sat, 14 Jun 2014 10:41 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के एंटी गुंडा स्टाफ ने रेलवे टिकट ब्लैक करने के आरोप में ट्रेवल एजेंट समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से ट्रेन की टिकट, दिल्ली के राजीव कैंसर अस्पताल की जाली मोहरें और रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग के फार्म भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


उनके खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कैंसर अस्पताल की मोहरों का इस्तेमाल करके वे 25 फीसदी रियायत पर रेलवे टिकट बुक कराके उन्हें ब्लैक में बेचते थे।

एसपी (हेडक्वार्टर) नरेंद्र कुमार बेदी ने बताया कि एंटी गुंडा स्टाफ के इंचार्ज एएसआई अमरीक सिंह और सीआईए स्टाफ के इंचार्ज गोरख नाथ को शनि देव मंदिर के पास गुप्त सूचना मिली थी कि दो लोग वरना कार से ममून की तरफ जा रहे हैं।
विज्ञापन


वे रेलवे टिकट ब्लैक करने का काम करते हैं। सूचना के आधार पर कार को रोककर तलाशी ली गई। युवकों की पहचान मिशन रोड निवासी आशीष गुप्ता और हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के गांव ककिरा निवासी नितेश महाजन के रूप में हुई।

तलाशी में आशीष के पास से सात टिकटों पर 28 सीट, 10 तत्काल टिकट रेलवे फार्म, दिल्ली के राजीव कैंसर अस्पताल की दो मोहरें, चार कैंसिल टिकट और नितेश के पास से तीन टिकटों पर चार सीट बुकिंग और एक टिकट कैंसिल बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि दोनों ममून में  ट्रेवल एजेंट का काम करते हैं और टिकट की दलाली करते हैं।

इसके लिए उन्होंने कैंसर अस्पताल की दोनों जाली मोहरें दिल्ली से बनवाईं और कैंसर मरीजों के जाली मेडिकल सर्टिफिकेट तैयार करके उनके नाम पर किराये में 25 फीसदी की छूट के साथ आसानी से टिकट बुक कराते थे।

बाद में उसे ब्लैक में ऊंचे दामों पर लोगों को बेचते थे। एसपी ने बताया कि दोनों उक्त धंधे में पिछले चार साल से हैं। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें