ग्रीनलैंड क्रिकेट क्लब की ओर से एसडी स्कूल ग्राउंड में करवाए जा रहे 37वें ओपन क्रिकेट 20-20 क्रिसमस टूर्नामेंट में सोमवार को मैच चैलेंजर इलेवर जम्मू और बिटनी कोचिंग सेंटर के बीच खेला गया।
टूर्नामेंट की अध्यक्षता क्लब के आजीवन प्रधान इंद्रजीत गुप्ता ने की। मैच में मुख्य रूप से उद्योगपति विनय महाजन ने शिरकत की। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में प्रिंस कुमार पहुंचे।
सोमवार को बिटनी इलेवन ने टॉस जीतकर बैटिंग का निर्णय लिया। उन्होंने 130 रन बनाए। टीम 19.2 ओवरों में ऑलआउट हो गई। जवाब में उतरी चैलेंजर इलेवन जम्मू की टीम 20 ओवरों में 114 रन ही बना पाई।
बिटनी कोचिंग सेंटर की ओर से 16 रनों से यह मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया गया। बिटनी टीम में खेल रहे इंडिया अंडर-19 के खिलाड़ी अभिषेक ने 19 गेदों में 40 रन बनाए।
इसमें पांच छक्के और एक चौका शामिल था। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि विनय महाजन ने क्लब को 11000 रुपये का चेक दिया ।