फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल टूर्नामेंट में होंगे टक्कर के मुकाबले

Sat, 26 Dec 2015 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा इंडिया की ओर से क रवाए जा रहे पठानकोट प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन सेमिफाइनल मैच प्रधान समीर गुप्ता व चेयरमैन विजय पासी की अध्यक्षता में खेले गए। मुख्य अतिथि ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


प्रधान समीर गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को तीन सेमिफाइनल मैच खेले गए। पहला मैच पठानकोट एफसी और हरिद्वार एफसी के बीच खेला गया जो बेनतीजा रहा।

दूसरे सेमिफाइनल में कांगड़ा एफसी ने एपीएसए को 3-1 से मात दी। तीसरा मैच माधोपुर एफसी ने बटाला एफसी को हराकर जीता। अंत में युवा इंडिया के सदस्यों ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

पूर्व विधायक अशोक शर्मा ने कहा कि युवाओं को खेलाें के प्रति प्रेरित कर युवा इंडिया पठानकोट सराहनीय कार्य कर रहा है। प्रधान समीर ने बताया कि रविवार को फाइनल मैच होगा। इसमें विधायक अश्वनी शर्मा उद्घाटन करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें