विधानसभा हलका भोआ के गांव सुंदरचक्क में प्रदेश कांग्रेस के सचिव जोगिन्द्र पाल की ओर से खोले गए पार्टी कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने किया।
बाजवा ने कहा कि अकाली भाजपा सरकार की गलत नीतियों को खामियाजा जनता भुगत रही है। किसानों की फसल मंडियों से नहीं उठाई गई। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने फसल बेची है, उनको अभी तक उसका भुगतान नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य किए हैं। वहीं वर्तमान सरकार के कार्यकाल में किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो गया है। उन्होंने कहा कि सूबे में जनता पर भारी टैक्सों का बोझ इस सरकार ने डाला है। वहीं गरीब लोगाें को योजनाओं का कोई लाभ नहीं मिल रहा।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के सचिव जोगिन्द्र पाल, पार्षद कृष्णा देवी, जिला प्रधान अनिल विज, साहिब सिंह साबा, राजेंद्र भिल्ला, सुखदेव बडैहरा, एडवोकेट हरीश पठानिया, दिनेश महाजन, राजपाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव विनय महाजन, कार्तिक वडैहरा, अनिल दारा, राजकुमारी, बृज मोहन पुरी, महिंद्र सैनी, हेमराज शर्मा, विजय कटारूचकक, गुरदीप सिंह, नाजोवाल, नरेश कुमार, पूर्व सरपंच राम सिंह मौजूद थे।