फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत लोगों का हमला, एक घायल

Tue, 28 Jan 2014 10:38 PM IST
अमर उजाला, सुजानपुर (पठानकोट)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर में नशे में धुत युवकों ने सीए अनुज महाजन पुत्र एडवोकेट महाजन के दफ्तर में घुसकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही मोटर साइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घायल को पठानकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घायल ने बताया कि 26 जनवरी को वह अपना कार्यालय बंद करके घर जाने लगे तो दफ्तर के गेट के पास कुछ युवक नशे की हालत में खड़े थे।

उन्होंने मोटरसाइकिल स्टार्ट की और युवकों को गेट से पीछे हटाने के लिए हॉर्न बजाया लेकिन वे नहीं हटे। दूसरी बार हॉर्न बजाया तो करीब दस युवकों ने उन पर हमला कर दिया और उनकी मोटरसाइकिल तोड़ दी।

उन्होंने बताया कि सुजानपुर पुलिस को शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


डीएसपी मुकेश कुमार और थाना प्रभारी परमवीर सैनी ने बताया कि तीन युवकों को रविवार को ही पकड़ लिया गया।

अन्य हमलावरों की भी शीघ्र पकड़ लिया जाएगा। उधर, शहर की सामाजिक संस्थाओं ने घटना की निंदा की है।

ऑल इंडिया भारत विकास परिषद के उपाध्यक्ष एडवोकेट ललित महाजन, जिला अध्यक्ष महिंद्र प्रताप पुरी, सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के सरपरस्त त्रिभवन सिंह, अध्यक्ष पवन महाजन, डा.नरेश अग्निहोत्री, रमन पुरी, शूज एसोसिएशन के प्रधान सुरेश महाजन बॉबी, भारत विकास परिषद शाखा सुजानपुर के प्रधान मोहन लाल डोगरा ने कहा कि सुजानपुर में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि पुलिस मामले में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें