फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में अलर्ट, पुलिस ने छाना कोना-कोना

Fri, 18 Jul 2014 10:15 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्धों के धारकलां के जंगलों में घुसने की सूचना के बाद जम्मू-कश्मीर से सटी प्रदेश की सीमा पर पठानकोट में सुरक्षा के मद्देनजर अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को धारकलां जंगल और बम्याल इलाके में पुलिस ने तलाशी अभियान तेज कर दिया। सर्च अभियान में डेढ़ सौ से ज्यादा पुलिस के जवानों को लगाया गया है। अभियान का नेतृत्व एसएसपी राकेश कौशल कर रहे हैं।

हिमाचल में रावी दरिया के किनारे चार संदिग्धों के प्रदेश के घुसने की सूचना के बाद पंजाब पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। वीरवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ में भी पुलिस ने संदिग्धों की सूचना के बाद तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


संदिग्धों की गतिविधियां देखकर पठानकोट में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया। पुलिस की दो टीमें एसपी (डी) जसपाल सिंह के नेतृत्व में डीएसपी धार कलां कमल सिंह के साथ धार कलां के जंगलों की तलाशी के लिए भेजी गई हैं।

इसमें डेढ़ सौ से ज्यादा जवान शामिल हैं। दूसरी तरफ डीएसपी रूरल-2 प्रभजोत सिंह विर्क के नेतृत्व में भारत पाक सीमा से सटे बम्याल और नरोट जैमल सिंह इलाकों के गांवों में तलाशी अभियान चलाया गया। खुद एसएसपी पठानकोट राकेश कौशल तलाशी अभियान में शामिल हुए और गांवों में जाकर तलाशी ली।

उन्होंने लोगों से इस संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करने को कहा। एसएसपी राकेश कौशल ने पुलिस बल के साथ गांव पलांगी, दुखनियाली, पतरालवां, सारटी, माड़वां और दरकुआ समेत कई गांवों का दौरा किया।

ममून छावनी को किया सील
कठुआ में आतंकी मुठभेड़ के बाद सेना की ओर से एशिया की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी ममून छावनी समेत 21 सब एरिया हेडक्वार्टर और सैन्य ठिकानों को सुरक्षा के लिहाज से सील कर दिया गया है।

उनका परिचय पत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही है। इसके साथ ही संदिग्धों पर भी सेना पुलिस पैनी नजर रखे हुए है। प्रदेश की सीमा पर माधोपुर में भी सुरक्षा प्रबंध चाक चौबंद किए गए हैं। पुलिस ने अभियान चलाकर वाहनों की तलाशी ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें