पंगोली चौक पर कार और बुलेट के बीच हुई टक्कर में गंभीर घायल युवक ने बुधवार रात दम तोड़ दिया। हादसे में बुलेट सवार दोनों युवकों में से हरविंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, लखविंद्र सिंह गंभीर घायल हो गए थे।
उन्हें अमृतसर रेफर किया गया था। हादसे के बाद मौके से फरार हुए कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना शाहपुरकंडी के प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि कार चालक विनोद कुमार निवासी धार कलां को पुलिस ने हिरासत में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।