फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Thu, 10 Dec 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार ऑल पंजाब आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की पठानकोट इकाई की ओर से डीसी कार्यालय के सामने धरना देकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


यूनियन का नेतृत्व कर रही प्रतिनिधि संगीता देवी ने यूनियन की मांगों संबंधी बताते हुए कहा कि उनकी केंद्र सरकार से मुख्य मांग है कि देश के कुल 28 लाख वर्करों और हेल्परों को सरकारी कर्मियों का दर्जा दिया जाए।

जब तक सरकार इस मांग को पूरा नहीं कर पाती कर्मी को बीस हजार और हेल्पर को दस हजार रुपये प्रतिमाह तनख्वाह दी जाए।

मिनी वर्कर को वर्कर का दर्जा दिया जाए और आंगनबाड़ी इमारतों को सरकारी बनाया जाए। एनजीओ के अधीन किए गए ब्लॉक वापस विभाग के अधीन लाए जाएं। इस अवसर पर उपसचिव पंजाब जसबीर कौर, महिंद्रपाल कौर, गुरमीत, सुदेश रानी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें