शुक्रवार देर शाम गांव घुम्मण कलां के पास अज्ञात वाहन चालक ने एक युवक को चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना का पता चलते ही सेखवां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक अमरजीत सिंह की पत्नी गुरविंदर कौर वासी गांव बूलेवाल ने बताया की उनके पति कस्बा नौशहरा मझा सिंह स्थित पेट्रोल पंप के पास टायरों को पंचर लगाने का काम करता था।
रोज की तरह मृतक अमरजीत सिंह अपनी दुकान बंद कर साइकिल पर घर वापस आ रहा था। गांव घुम्मन कलां स्थित मलेशिया स्कूल के पास उन्हें कार ने टक्कर मार दी।