डेरा बाबा नानक रोड पर स्थित रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे रेलवे फाटक के आरपार यातायात पर रोक लगाने के लिए गार्डर लगाने आए कर्मचारियों पर स्थानीय दुकानदार भड़क उठे। विरोध के कारण कर्मचारियों को बैरंग लौटना पड़ा।
दुकानदारों ने रेलवे फाटक के पास जमकर प्रदर्शन किया और इस फैसले के खिलाफ नारेबाजी की। दुकानदार मांग कर रहे थे कि रेलवे फाटक के आरपार बैरियर न लगाए जाएं। इससे उनकी दुकानदारी प्रभावित हो सकती है।
संघर्ष कमेटी के चेयरमैन मदन लाल सर्राफ ने बताया कि उन्होंने 2009 में भी 27 दिनों की भूख हड़ताल रखी थी। रेलवे ने तब वादा किया था कि वह केवल रेलवे फाटक लगा देंगे और रास्ता बंद नहीं करेंगे।
रेलवे स्टेशन बटाला के स्टेशन मास्टर किशन चंद ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।