जंडवाल अड्डे के पास रविवार को कार और बाइक की भिड़ंत में घायल तीन बाइक सवारों में से एक युवक ने दम तोड़ दिया है।
मृतक की पहचान संदीप (24) पुत्र बालकृष्ण निवासी जम्मू के रूप में हुई है। मृतक की हालत दुर्घटना के बाद से ही गंभीर बनी हुई थी।
मृतक के चाचा रूपेश कौल ने बताया कि रविवार को संदीप पेपर देने जा रहा था। हादसे के बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। शनिवार देर रात उसने दम तोड़ दिया।
नम आंखों से उन्होंने बताया कि संदीप की दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी। उसकी डेढ़ साल की बच्ची है। थाना मामून के एएसआई दीपक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। कार चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।