फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और बाइक में जबरदस्त टक्कर, तीन लोग घायल

Sun, 29 Nov 2015 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की सुबह जंडवाल अडडे के पास कार और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों समेत तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


 घायलों की पहचान संदीप (24) व उसका भाई रोहित (22) पुत्र बालकृष्ण निवासी जम्मू और रूप सिंह (42) पुत्र चरण सिंह निवासी बुंगल के रूप में हुई। बाइक सवार संदीप व रोहित का पेपर था।

उनका रिश्तेदार रूप सिंह  बाइक पर दोनों को साथ लेकर बुंगल में छोड़ने जा रहा था। जंडवाल के पास सड़क किनारे मरे पड़े सांभर के चलते लोगों की भीड़ जमा थी।
विज्ञापन


कार चालक ने ब्रेक लगाई तो पीछे से बाइक कार से जा टकराई। हादसे में तीनों बाइक सवार जख्मी हो गए।  मामून थाना के एएसआई दीपक कुमार का कहना है कि पुलिस ने कार व बाइक कब्जे में ले ली है। घायलों के बयान पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें