फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के ट्रक समेत तीन काबू

Sat, 25 Jan 2014 10:28 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने चोरी के ट्रक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


तीनों आरोपी हिमाचल प्रदेश निवासी बताए जाते हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि तीनों चोरी के वाहन जम्मू-कश्मीर में बेचते थे।

जानकारी के अनुसार पुलिस के स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर कुलविंद्र कुमार को सूचना मिली थी कि हिमाचल प्रदेश के तीन लोग चोरी के वाहन जम्मू-कश्मीर में बेचते हैं और एक ट्रक चोरी कर उसे बेचने के लिए जा रहे हैं।

अबरोल नगर के पास गश्त के दौरान स्पेशल स्टाफ ने ट्रक को रोककर उसमें सवार लोगों से पूछताछ की। पूछताछ करने पर उनके पास से ट्रक के दस्तावेज बरामद नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सख्ती करने पर उन्होंने बताया कि ट्रक चोरी का है। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन नं.1 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के गांव नोहनी निवासी पवन कुमार, पढ़नसल निवासी पुष्पिंद्र कुमार और ब्रहमखुखर निवासी मोहन चंद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें