फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी न होने पर भड़के सीपीएम कार्यकर्ता

Fri, 24 Jan 2014 10:47 PM IST
अमर उजाला, गुरदासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीपीएम मार्क्सवादी पार्टी ने गुंडागर्दी और नशे के व्यापारियों पर लगाम लगाने के लिए हरचोवाल कादियां रोड पर धरना दिया।
विज्ञापन


इससे पहले रोष रैली भी निकाली गई। धरने की अध्यक्षता संतोख सिंह औलख, अजीत सिंह सिधवां और शिव कुमार ने की।

उन्होंने कहा कि पांच जनवरी को कामरेड अजीत सिंह ठक्कर संधु के घर हमला करने और उनके गनमैनों कीराइफल छीनने वालों की अब तक गिरफ्तारी नहीं की गई है।

इससे पहले बटाला कैंप के रहने वाले मलकीयत राम का पैर और हाथ तोड़ने वाले लोगों की गिरफ्तारी भी नहीं की गई है।

सीपीआईएम के  राज्य सचिव कामरेड रघबीर सिंह और कार्यकारी जिला सचिव कामरेड लाल चंद ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव के कारण गिरफ्तारी नहीं की जा रही है।

अजीत सिंह सिद्धू और जगजीत सिंह कलानौर ने भी धरने को संबोधित किया। संतोख सिंह और कामरेड अजीत सिंह ठक्कर संध ने बताया कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न की गई तो राज्यस्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर मनजीत सिंह कादियां, सुरजीत सिंह घुमाण, गुरदियाल सिंह, दर्शन सिंह डेहरीवाल, दलबीर सिंह पठानकोट, बीबी नीलम, जसवंत सिंह बुटटर, शिंदा, जगीर सिंह, किला लाल सिंह, सुच्चा सिंह बलदेव सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें