फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति को वापस लेने से पाक का इंकार

Sat, 03 May 2014 10:27 PM IST
पठानकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अनुमति भारतीय सीमा में प्रवेश करने के आरोप में भारत-पाक सीमा पर बम्याल में पकड़े गए पाकिस्तान नागरिक को पाक ने वापस लेने से इंकार कर दिया है। पकड़े गए व्यक्ति की पाकिस्तान में शिनाख्त नहीं होने पर ऐसा कदम उठाया गया है। फिलहाल नरोट जैमल सिंह पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही उसे रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को बम्याल में भारत-पाक सीमा पर स्थित काशी बाड़मा बीओपी पर बिना अनुमति भारतीय सीमा में घुसने के आरोप में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक व्यक्ति को पकड़ा था। भारतीय सीमा में बिना अनुमति घुसने पर सुरक्षा एजेंसियों और बीएसएफ ने उससे पूछताछ शुरू कर दी थी।

शुरुआत में उक्त व्यक्ति ने अपनी पहचान पाकिस्तान के जिला अंदलापुर की तहसील मिथरा के गांव मुकलाबाद निवासी अमर पुत्र अमजाद हसन के रूप में बताई थी। उसके नशे की हालत में होने की वजह से भारतीय सीमा में आ जाने की संभावना जताई गई थी। इस पर बीएसएफ की ओर से पाक रेंजर्स को सूचित किया गया था और उनके साथ दो दौर की मीटिंग भी की थी।
विज्ञापन


बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक पाक रेंजर्स की ओर से उक्त व्यक्ति के बताए गए पते के अनुसार उसकी पहचान न हो सकी। लिहाजा पाक ने उसे वापस लेने से इंकार कर दिया। इस बीच शनिवार सुबह फ्लैग मीटिंग में पाक रेंजर्स की ओर से बीएसएफ को व्यक्ति की शिनाख्त न होने का हवाला देते हुए से वापस नहीं लेने के फैसले से अवगत करा दिया गया। इस पर बीएसएफ ने अमर को नरोट जैमल सिंह पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें