फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में छात्र की मौत, दो घायल

Thu, 19 Sep 2013 11:14 PM IST
अमर उजाला पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के पठानकोट में हुए सड़क हादसे में साईं कालेज में मेकैनिकल इंजीनियर कर रहे एक छात्र की मौत हो गई। जम्मू निवासी अचल शर्मा गांव बधानी स्थित श्री साईं कॉलेज में मकैनिक ल इंजीनियर का छात्र था और यहीं एक पीजी में रहता था। उसे जम्मू जाना था और आज सुबह उसके दो अन्य दोस्त उसे मोटरसाइकिल पर पठानकोट रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। न्यू बस्ती के पास अचानक सामने से आई भैंस से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोटरसाइकिल को खुद अचल शर्मा चला रहा था और मोटरसाइकिल की रफ्तार इतनी ज्यादा तेज थी कि  जिस भैंस के साथ मोटरसाइकिल टकराया उस भैंस की भी मौके पर मौत हो गई। अन्य दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये।
विज्ञापन

तीनों को ही 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टर ने अचल शर्मा पुत्र सुनील शर्मा निवासी उदयवाला जम्मू को मृत घोषित कर दिया। वहीं डाक्टरों ने सुभाष निवासी बनीखेत व मोहित पुत्र जगदीश राज निवासी जालंधर की ज्यादा गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया।
वहीं, घटना की सूचना पिर श्री साईं कालेज के चेयरमैन एसके पुंज भी मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल जानने के बाद मृतक के माता-पिता को सांत्वना दी। मामून थाना प्रभारी गुरविंद्र के अनुसार तीनों ही बधानी स्थित पीजी में रहते थे। आज सुबह अचल ने जम्मू जाना था तो तीनों ने एक अन्य दोस्त का मोटरसाइकिल लिया और उसे पठानकोट छोड़ने के लिए रवाना हो गये।
विज्ञापन

अभी वह बधानी से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि यह हादसा हो गया। पुलिस ने 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सिविल अस्पताल पठानकोट में मृतक अचल शर्मा के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें