पठानकोट। क्षेत्र के सुजानपुर-जुगियाल मार्ग पर घना कोहरा बुधवार को एक मोटरसाइकिल सवार के लिए मौत का सबब बन गया। शाम को साढे़ सात बजे एक तेज रफ्तार वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक गांव रानीपुर धीगां निवासी रणजीत सिंह पुत्र बजरंग सिहं किबेड़ीयां पतन में किसी क्रशर पर चालक की नौकरी करता था। बुधवार रात करीब साढ़े सात बजे जब वो बाइक पर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में सुजानपुर-जुगियाल मार्ग पर ज्ञान आश्रम के करीब किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में पीछे से टक्क र मार दी।
इस हादसे में रणजीत सिंह की मौत हो गई । इस संबंध में थाना शाहपुरकंडी पुलिस स्टेशन के प्रभारी राजेन्द्र मिन्हास ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया है। इसके अलावा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाना शाहपुरकंडी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।