फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में कोहरे से जनजीवन प्रभावित

Thu, 19 Dec 2013 11:10 PM IST
अमर उजाला,पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। जिले में वीरवार को न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस सुबह चारों तरफ गहरी धुंध छाई रही। कोहरे के प्रभाव के चलते प्रमुख मार्ग पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। धुंध का असर बसों की गति पर भी पड़ा। बस शेल्टरों पर यात्री कई घंटे बसों के इंतजार में खड़े रहे। वहीं, धुंध और ठंड के चलते स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


धुंध के कारण दिल्ली से आने वाली ज्यादातर ट्रेन पठानकोट 4 से साढ़े 22 घंटे की देरी से पहुंची। जबकि सड़कों पर वाहन चालकों को दिन में भी वाहन चलाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं ठंडी हवा चलने की वजह से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। इससे तापमान में गिरावट आ गई है जिससे गर्म कपड़ों में लोग खुद को पूरी तरह से ढककर निकलने को मजबूर हो गए हैं।

बुधवार रात अचानक तेज धुंध छाना शुरू हो गई और सुबह भी धुंध गहरी छा रही। इसके चलते सुबह 11 बजे तक सड़कों पर 100 मीटर की दूरी पर कुछ भी दिखना नाममुकिन सा था।  हालांकि बीच में सूरज के हल्के दर्शन जरुर हुए, लेकिन घनी धुंध ने अपनी ओढ़ के नीचे सूरज भी छिप गया। इसके बाद गहरी धुंध और बढ़ती गई। दोपहर के समय सड़कों पर 100 मीटर तक साफ दिखना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


 इसकी धुंध की वजह से सड़क खासकर जम्मू-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा और धीमी रफ्तार के चलते वाहन लेकर चलना पड़ा। इसके चलते दिल्ली व अन्य जगहों से पठानकोट आने वाली सभी ट्रेन 4 से 22 घंटे देरी से पहुंची। धुंध की वजह से हेमकुंट एक्सप्रेस 2 घंटे,  राजधानी एक्सप्रेस साढ़े पौने चार घंटे, शालीमार एक्सप्रेस पौने चार, सियालदाह एक्सप्रेस साढ़े 4 घंटे, पूजा एक्सप्रेस साढ़े 6 घंटे, हापा एक्सप्रेस तीन घंटे, जेहलम एक्सप्रेस साढ़े 3 घंटे, जम्मू मेल साढ़े साढ़े चार घंटे, टाटा मूरी 7 घंटे, वाराणसी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 4 घंटे,  मालवा एक्सप्रेस दो घंटे, अहमदाबाद एक्सप्रेस सवा एक घंटे देरी, बांद्रा-जम्मू तवी स्पेशल 22 घंटे, हिमगिरी एक्सप्रेस साढ़े 3 घंटे,  मद्रास एक्सप्रेस 3 घंटे, कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस साढ़े 7 घंटे, धौलाधार साढे़ 3 घंटे, उत्तर संपर्क क्रांति साढ़े 3 घंटे से पठानकोट और कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन


इसके चलते यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करने के लिए दोपहर तक यात्रियों की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें