करवाचौथ पर्व पर पूर्व मंत्री रमन भल्ला और उनकी पत्नी अनु भल्ला की ओर से मोहल्ला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मुफ्त मेहंदी स्टॉल लगाया गया।
इसमें करीब 140 महिलाओं को मुफ्त मेहंदी लगाई गई। यह जानकारी महिला कांग्रेस की जिला प्रधान शशी राणा ने दी।
उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री रमन भल्ला और उनकी पत्नी की ओर से हर साल की तरह करवाचौथ व्रत पर मेहंदी स्टॉल लगाया गया।
इस मौके पर महासचिव प्राणी, पार्षद अनु शर्मा, वरिंदा, राज डोगरा, सुमन नंदा और मनीशा मौजूद थीं।