गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर डा. अभिनव त्रिखा की अध्यक्षता में स्थानीय पंचायत भवन में जिले की मंडियों में धान खरीद के प्रबंधों का जायजा लेने के लिए समूह संबंधित अधिकारियों की बैठक हुई। डीसी ने अधिकारियों को खरीद प्रबंधों की निगरानी के लिए अलाट की गई दाना मंडियों में खरीद के प्रबंधों की जानकारी हासिल की।
डीसी ने अधिकारियों को हिदायत दी कि वे सरकारी मापदंडों के अनुसार मंडियों में धान की खरीद और उठान को यकीनी बनाएं। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि मंडियों में किसानों को धान बेचते समय किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
डीसी ने बताया कि जिले की कुल 93 मंडियों में अब तक 1 लाख 16 हजार 083 मीट्रिक टन धान की आमद हुई है जिसमें से 90 हजार 819 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। 47 हजार 781 मीट्रिक टन धान विभिन्न सरकारी खरीद एजेंसियों तथा 43 हजार 038 मीट्रिक टन धान प्राइवेट शैलर मालिकों द्वारा खरीदा गया है।
इस मौके पर सुखमिंदरपाल सिंह एडीसी (ज), सुखदेव सिंह एडीसी (विकास), तेजिंदर पाल सिंह संधू एसडीएम गुरदासपुर, डा. जेएस ग्रेवाल एसडीएम बटाला, जोगिंदर सिंह संधू जिला सिविल और फूड सप्लाई कंट्रोलर, हरमिंदर सिंह जिला मंडी अफसर, बलराज सिंह डीडीपीओ गुरदासपुर मौजूद रहे।