फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए ने खंगाला एसपी और उनके साथियों का घर

Thu, 21 Jan 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईए की टीम वीरवार सुबह पठानकोट एयरबेस पर हमले के बाद शक के घेरे में आए एसपी सलविंदर सिंह, उनके दोस्त राजेश वर्मा समेत कुक मदन गोपाल के घर पहुंची और तलाशी ली। एसपी सलविंदर सिंह के रेलवे रोड स्थित सरकारी आवास की चेकिंग के दौरान टीम की ओर से कुछ सामान भी कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन


पठानकोट में हुए आंतकी हमले के बाद संदेह के  घेरे में आए एसपी सलविंदर सिंह का बुधवार को लाई डिटेक्टर टेस्ट पूरा होने के बाद एनआईए की जानकारी में इजाफा हुआ है। टेस्ट के बाद ही एनआईए की टीम वीरवार सुबह सलविंदर सिंह के दोस्त राजेश वर्मा के घर पहुंची और घंटों पूछताछ की। साथ ही घर को अच्छी तरह खंगाला गया।

वहीं सुबह करीब नौ बजे एनआईए की दूसरी टीम गुरदासपुर के रेलवे रोड स्थित सलविंदर सिंह के सरकारी आवास पर पहुंची। वह बंद पड़ा था वहां जाकर भी कोने-कोने की पड़ताल की गई। पड़ताल के बाद टीम एक बैग हाथों में लिए बाहर निकली। बैग को सील किया गया था। टीम ने बैग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन


एनआईए टीम ने एसपी सलविंदर सिंह के कुक मदन गोपाल के घर पर भी दबिश दी। यह पूरा क्रम घंटों तक चलता रहा। तीनों घरों की चेकिंग करने के बाद एनआईए की एक टीम राजेश वर्मा की पुराना बाजार स्थित दुकान पर भी पहुंची और दुकान की तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान टीमों के साथ पंजाब पुलिस के कर्मचारी भी थे।

एनआईए की टीम के हाथ लगे खास सबूत
पठानकोट के एयरबेस पर हमले के बाद में संदेह के घेरे में आए एसपी सलविंदर सिंह के लाई डिटेक्टर टेस्ट के एक दम बाद  जिस तरह से एनआईए टीम ने सलविंदर सिंह उनके कुक मदन और दोस्त राजेश वर्मा के घरों पर दबिश दी है। इससे लगता है कि लाई डिटेक्टर टेस्ट में सलविंदर सिंह की ओर से कुछ खास खुलासे किए गए हैं। एनआईए की टीम ने इस बारे में चुप्पी साधी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें