फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने ही पति उतारा मौत के घाट

Wed, 10 Feb 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जादपुर सेखवां के रहने वाले दृष्टिहीन तांत्रिक कुंवर शमशेर सिंह की हत्या उसकी पत्नी ने कुलविंदर कौर ने ही की थी। पुलिस को दिए बयान में कुलविंदर ने जुर्म स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस लाइन बटाला में आयोजित प्रेसवार्ता में दिलजिंदर सिंह ढिल्लों एसएसपी बटाला, एसपी जगजीत सिंह सरोया, एसपी इंवेस्टीगेशन प्रदीप मलिक और एसएचओ पुलिस थाना रंगड़ नंगल वेद प्रकाश ने बताया कि इस केस के लिए उन्होंने विशेष टीम बनाई थी।

गहनता से जांच करने पर पता चला कि तांत्रिक की हत्या उसकी पत्नी ने ही की है। पुलिस की शक की सुई उसी दिन पत्नी पर घूमी थी जब उसके मोबाइल की कॉल लॉग डिलीट मिली थी। उन्होंने बताया कि कुलविंदर कौर ने छह फरवरी की रात को शमशेर सिंह की हत्या लोहे की मूसल मार कर की थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल मूसल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


इसलिए दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के मुताबिक पड़ताल के दौरान आरोपी पत्नी ने बताया है कि उसका पति चरित्रहीन व्यक्ति था। वह अक्सर शराब पीता था और मारपीट करता था। उसे एक बंधुआ मजदूर की तरह घर में रखा हुआ था। उसका पति किसी रिश्तेदार के यहां उसे जाने की आज्ञा नहीं देता था। कई बार उसने अपने पति को अन्य महिलाओं के साथ देखा था। सभी बातों से परेशान होकर उसने उसका कत्ल कर दिया।
विज्ञापन


बारह साल पहले किया था प्रेम विवाह
कुंवर शमशेर सिंह और कुलविंदर कौर ने 12 साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों की दूसरी दूसरी शादी थी। उनकी एक आठ साल की बेटी और पांच साल का बेटा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें