फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसआई जासूस इरशाद जुडीशियल कोर्ट में पेश

Wed, 10 Feb 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
दो फरवरी को मामून कैंट के आर्मी एरिया में पकड़े गए आईएसआई एजेंट इरशाद अहमद को बुधवार को जुडीशियल कोर्ट परिसर, मलिकपुर में मामून थाना प्रभारी रजिन्द्र मन्हास की ओर से पेश किया गया। कोर्ट ने 14 फरवरी तक उसका रिमांड बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


एसएचओ रजिन्द्र मन्हास ने बताया कि इरशाद को 10 फरवरी तक कोर्ट की ओर से रिमांड पर भेजा गया था। बुधवार को 12:30 बजे पुलिस सुरक्षा में उसे जुडीशियल कोर्ट में पेश किया गया। केस की सुनवाई चीफ जुडीशियल मजिस्ट्रेट-कम-एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन जरनैल सिंह की अदालत में की गई।

न्यायाधीश ने कहा कि अभी इरशाद से कई जानकारियां प्राप्त की जानी है इसलिए इरशाद अहमद को 14 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एसएचओ ने बताया कि इरशाद से ओर पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में नए खुलासे हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि अब इरशाद को 14 फरवरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें