जुगियाल-पठानकोट मुख्य मार्ग स्थित गांव रानीपुर के पास कैंटर और सेंट्रो कार की टक्कर में गांव शाहपुरकंडी निवासी मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी अनुसार शाहपुरकंडी निवासी सुरिंद्र कुमार बाबी अपनी माता प्रेमलता के साथ अपनी सेंट्रो कार से किसी कार्य के लिए पठानकोट जा रहा था।
गांव रानीपुर के पास ईंटों से लदे कैंटर के साथ उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। थाना शाहपुरकंडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।