सुजानपुर (पठानकोट)। अनमोल स्पोर्ट्स क्लब की ओर से सुजानपुर में कराए जा रहे टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मैच का शुभारंभ समाज सेवक मलकीत सिंह संधू ने किया। इस मौके पर कराए गए मैच में गुरदासपुर के मार्शल इलेवन ने फिरोजपुर इलेवन को आठ विकेट से मात दी।
फिरोजपुर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। फिरोजपुर ने 20 ओवर खेलकर आठ विकेट पर 132 रन बनाए। इसके जवाब में मार्शल इलेवन ने 18 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। मैन आफ द मैच मार्शल इलेवन के अभिनव को दिया गया।
अभिनव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 71 रन बनाए और अपनी टीम के लिए दो कीमती विकेट भी हासिल किए। इस मौके पर बढ़िया प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्लब के प्रधान जसपाल सिंह ने बताया कि 7 जनवरी को टूर्नामेंट का सेमीफाइनल और 9 जनवरी को फाइनल मुकाबला कराया जाएगा।
इस मौके पर बाबा बिशन शाह, जसपाल सिंह, महिंद्र बाली, गुरदेव सिंह, प्रदीप शर्मा, एचएस पांडे, राकेश शर्मा, चतर सिंह, पारस शर्मा, संकेत शर्मा, नरेश कांत, डिंपल शर्मा, समीर, नंद लाल, राजकुमार नामू, पवन कुमार, कृष्ण कांत उपस्थित थे।