फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी में यंग क्लब बना विजेता

Fri, 03 Jan 2014 11:12 PM IST
अमर उजाला पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। पठानकोट स्पोर्ट्स कल्ब की ओर से शुक्रवार को एसडी कालेज की ग्राउंड में 25वें तीन दिवसीय जिला स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। प्रधान नरेश अरोडा की अध्यक्षता में करवाए जा रहे इस टूर्नामेंट में एसएसपी राकेश कौशल ने मुख्यातिथि व पूर्व विधायक अशोक शर्मा ने विशेष तौर पर शिरकत की। पहला मैच यंग क्लब सुजानपुर व रंजीत अकेडमी मलिकपुर में हुआ। इसमें यंग क्लब ने बाजी मारी।
विज्ञापन


टूर्नामेंट का शुभारंभ एसएसपी राकेश कौशल ने झंडा फहराकर तथा पूर्व विधायक अशोक शर्मा ने आसमान में कबूतर छोड़कर किया। मैच शुरू होने से पहले एसएसपी राकेश कौशल ने टीमों से मिलकर उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर एसएसपी राकेश कौशल ने कहा कि उन्होंने कहा कि हॉकी हमारा नेशनल खेल है, लेकिन खिलाड़ियों के रुचि नहीं लेने के कारण यह खेल लुप्त होता जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले दिन चार मैच खेले गए। दूसरा मैच गुरदासपुर न्यू हॉकी क्लब व धारीवाल स्पोर्ट्स क्लब में हुआ। इसमें गुरदासपुर न्यू हॉकी क्लब ने जीत हासिल की। तीसरे मैच में हीरा नगर हॉकी स्पोर्ट्स क्लब को हराकर तारागढ़ की टीम विजयी रही तथा चौथा मैच 11 स्टार पठानकोट व तंगोशा स्पोर्ट्स क्लब में हुआ, जिसमें पठानकोट की टीम विजयी रही।
विज्ञापन


इस दौरान प्रधान नरेश अरोड़ा ने बताया कि जीतने वाली टीम को ट्रॉफी तथा 11 हजार रुपये तथा रनरअप टीम को 5 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर सतीश महिंद्रू, सीएस लॉयलपुरी, बलदेव राज, टोनी पुरी, विनय शर्मा, मनमोहन गोरखा, जनक सिंह, रूप लाल, शमशेर सिंह, डेनियल, शक्ति चावला, मुख्तयार सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें