शाहपुरकंडी (पठानकोट)। स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया शाहपुरकंडी की ओर से सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता सुखविंद्र सुखा ने की। टूर्नामेंट का मैच मनवाल इलेवन व लमीनी इलेवन के बीच खेला गया। इसका उद्घाटन रविवार को पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल ने किया। मनवाल इलेवन ने बेहतर प्रदर्शन करते 19 वें ओवर में ही यह मैच जीत लिया।
उन्होंने कहा कि क्लब की ओर से युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए टूर्नामेंट का आयोजन किया है। उन्होंने युवाओं को नशों से दूर रहने और खेलाें के प्रति ध्यान देने की अपील की। इस अवसर पर मनवाल इलेवन ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। लमीनी इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में 138 रन बनाए। मनवाल इलेवन ने शुरू से ही आक्रामक रूख अपनाते हुए बढ़िया बल्लेवाजी का प्रदर्शन किया और बढ़िया बल्लेबाजी की बदौलत मैच के 19 वें ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। मनवाल इलेवन के ध्रुव ने 50 रन बनाए।
इसके लिए उसे मैन आफ दी मैच के खिताब से नवाजा गया। हासिल किया। क्लब अध्यक्ष ने बताया कि पांच जनवरी को टूर्नामेंट क ा फाइनल होगा। विजेता को 21 हजार और उप विजेता को 11 हजार का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर क्लब चेयरमैन राज कुमार हैप्पी, सुखविंद्र सिंह, एमएस धीमान, अवतार लंबू, हरपाल वालिया, काला, विजय कुमार मौजूद थे।