फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे ने चाचा की रॉड से हमला कर हत्या की

Thu, 21 Nov 2013 10:03 PM IST
अमर उजाला, बटाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पैरोशाह में भतीजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर किसी बात को लेकर चाचे पर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


थाना घुमाण की पुलिस ने मृतक चाचा की पत्नी के बयानों पर आरोपी भतीजे और उसके साथियों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया है।  खबर लिखे जाने तक सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

शव का पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों को सौंप दी है। थाना घुमाण के प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि मृतक चाचा की पत्नी सुरजीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बुधवार की रात को वह अपने पति सुच्चा सिंह के साथ मिलकर खाना खा रहे थे।
विज्ञापन


इसके बाद परिवार सोने की तैयारी कर रहा था कि इतने में सुच्चा सिंह का भतीजा हरमनदीप सिंह, सुच्चा सिंह का ही भाई सर्बजीत सिंह और उसके साथ गुरविंदर सिंह और साहिब सिंह उनकेे घर में घुस आए और उसके पति को गाली गलौच करने लगे। इसके बाद उक्त चारों ने उसके पति सुच्चा सिंह की मारपिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसी दौरान सुच्चा सिंह के भतीजे ने सुच्चा सिंह के सिर पर लोहे की किसी चीज से हमला कर दिया। हमले से सुच्चा सिंह बेहोश हो गया और दोबारा की गई मारपिटाई से उसकी मौत हो गई। इस संबंध में थाना घुमाण में हरमनदीप सिंह, सर्बजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, साहिब सिंह वासी गांव पैरोशाह के खिलाफ कत्ल की मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें