फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम संबंधों में हुई कपनदीप की हत्या

Tue, 22 Jul 2014 10:31 PM IST
पठानकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-जालंधर हाईवे पर रविवार को गांव इस्लामपुर के पास नहर के किनारे अर्धनग्न अवस्था में मिले युवती के शव के मामले की तफ्तीश कर रही पुलिस को परिजनों से मदद मिलने की उम्मीद है। शव के शिनाख्त के बाद पुलिस की ओर से इस मामले में मृतका के परिजनों से उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


उधर, परिजनों ने आशंका जताई है कि नर्सिंग की छात्रा कपनदीप की हत्या प्रेम संबंधों को लेकर की जा सकती है। ऐसे में पुलिस भी इन्हीं बिन्दुओं को लेकर जांच में जुटी है। पुलिस यह मान रही है कि नर्सिंग की छात्रा की हत्या में उसका कोई करीबी ही शामिल है, जोकि उसे अच्छे तरीके से जानता था। पुलिस की ओर से कपनदीप के मोबाइल नंबर की काल डिटेल खंगाली जा रही है।

मृतका के मामा रघुबीर लाल ने बताया कि अममून नर्सिंग कालेज में रविवार की छुट्टी बिताने के लिए कपनदीप शनिवार को घर आती थी। 18 जुलाई को भी कालेज से कपनदीप अपनी एक सहेली के साथ घर के लिए निकली थी। डेढ़ बजे दोनों ने अलग-अलग बस अमृतसर से पकड़ी। इस बीच उसने अपने भाई जगदीप को घर आने की सूचना दी थी।
विज्ञापन


अक्सर शनिवार को शाम साढ़े 5 बजे तक पहुंचने वाली कपनदीप जब वहां नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया। उन्होंने बताया कि मोबाइल पर रात 11 बजे तक रिंग जाती रही। उसके बाद मोबाइल का स्विच आफ हो गया। अगले दिन उसके हास्टल में जाकर परिजनों ने अन्य छात्राओं से पूछताछ की और अमृतसर पुलिस को उसके गायब होने की रपट दर्ज कराई। रघुबीर लाल ने बताया कि कपनदीप की हत्या की गई है। पूछने पर उन्होंने कहा कि प्रेम संबंध भी उसकी हत्या का कारण हो सकता है।

उन्होंने माना कि हत्यारा भी आसपास का ही है और गुरदासपुर जिला से ताल्लुक रखता है। उधर, पुलिस जांच के मुताबिक एक बजे दोनों छात्राएं अमृतसर से निकली थीं। कपनदीप गुरदासपुर और उसकी सहेली फतेहगढ़ चूड़ियां की बस में सवार हुई थी। गुरदासपुर तक कपनदीप अकेली आई । उसे आगे बस बदलकर काहनूवान रोड से अपने गांव तालपुर

पंडोली (गुरदासपुर) जाना था। गुरदासपुर से आगे 40 किलोमीटर सुजानपुर के सफर में वह अकेली नहीं जा सकती थी। पुलिस को शक है कि उसके साथ जान पहचान का व्यक्ति था, जोकि उसे सुजानपुर तक लेकर आया। डीएसपी धार कलां कमल सिंह ने बताया कि मृतका के प्रेम संबंध हो सकते हैं। जांच की जा रही है। जल्द ही मौत के रहस्य का खुलासा हो जाएगा।

नहीं हुई दुराचार की पुष्टि
पठानकोट। कपनदीप की हत्या से पहले उसके  साथ दुराचार हुआ या नहीं, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सकता है। इसकी पुष्टि के लिए मृतका के स्वैब टेस्ट लेकर जांच को भेजे जाएंगे। उधर, सिविल अस्पताल में डाक्टरों के तीन सदस्यीय पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें