फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुगियाल ने मट्टी इलेवन को हराया

Mon, 30 Dec 2013 10:42 PM IST
अमर उजाला,पठानकाेट
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया शाहपुर कंडी के तत्वावधान में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को वर्ल्ड इलेवन जुगियाल का मुकावला मट्टी कोट इलेवन से हुया। इसमें वर्ल्ड इलेवन जुगियाल जीता।
विज्ञापन


 मैच का उद्घाटन प्रेजेंटेशन स्कूल के चेयरमैन शीतल बाजवा ने किया। क्लब के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खा ने बताया कि टूर्नामेंट का समापन पांच जनवरी को होगा। उन्होंने युवाओं से नशे की बजाय खेलों की तरफ ध्यान देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशों से दूर रह कर नई पीढ़ी को भी मार्गदर्शन करना चाहिए। उन्हाेंने क्लब को खेलाें को प्रोत्साहित करने के लिए पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।  सोमवार को मट्टी इलेवन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवरों में 70 बनाए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करते हुए वर्ल्ड इलेवन जुगियाल की टीम ने 14 ओवराें में ही 71 रन बना कर मैच जीत लिया। वर्ल्ड इलेवन टीम के आशू को चार ओवरों में दस रन दे कर पांच  विकेट हासिल करने पर मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। क्लब अध्यक्ष ने बताया कि पांच जनवरी को आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल में विजेता टीम को 21 हजार रुपये और रनर-अप टीम को 11 हजार व ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर क्लब चेयरमैन राज कुमार हैप्पी, सुखविंद्र सिंह, गगन जेई, काला, केआर ठाकुर, विजय कुमार, हरपाल सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें