पठानकोट। काली माता मंदिर रोड पर स्थित स्टार ब्यूटीशियन ट्रेनिंग सेंटर में विद्या एजूकेशन सोसाइटी की ओर से मेहंदी प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें सेंटर की करीब 10 छात्राओं ने भाग लिया। प्रधान विजय पासी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस प्रतियोगिता में समाज सेविका प्रतिभा खोसला विशेष तौर पर उपस्थित हुई। इस प्रतियोगिता में रंजना प्रथम, सुषमा द्वितीय, सुमन तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा वर्षा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
इस दौरान प्रतिभा खोसला ने कहा कि विद्या एजुकेशन सोसायटी हमेशा महिलाओं को शिक्षित व आत्मनिर्भर बनाने के कामों में अग्रसर रही है। उन्होंने कहा कि सोसायटी का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का उत्थान करना है, इसी के चलते सोसायटी इस प्रकार के प्रोजेक्ट लगाकर महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करती आई है तथा आगे भी करती रहेगी। इस मौके पर ऊषा मेहरा, जनक सिंह उपस्थित थे