फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लोगों की मनमानी गढ़ती है जाम की कहानी’

Thu, 25 Feb 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
लाइलाज बन गई ट्रैफिक समस्या का समाधान करने के लिए वीरवार को डीसी अमित कुमार ने एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों के साथ शहर के कई इलाकों का दौरा किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने समस्या की वजह तलाशी और साथ में मौजूद अधिकारियों से चर्चा भी की। इस दौरान गलत स्थानों पर वाहनों की पार्किंग और ऑटो चालकों की मनमानी को समस्या का मुख्य कारण माना गया।

शहर में ट्रैफिक की समस्या नई नहीं है। इससे पहले कई प्रशासनिक अधिकारी इस समस्या के हल के लिए दावे करते रहे हैं। नवागत डीसी अमित कुमार को विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं ने ट्रैफिक समस्या से अवगत कराया था। इस पर डीसी ने समस्या का निपटारा करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


इसकी कड़ी में डीसी वीरवर को अपने साथ एसएसपी आरके बख्शी,  डीएसपी अश्विनी कुमार, नगर सुधार ट्रस्ट के ईओ मनोज कुमार, जीएम इंद्रजीत सिंह चावला, एडीटीओ प्यारा सिंह नगर निगम व नगर सुधार ट्रस्ट के अधिकारियों को साथ लेकर शहर के दौरे पर निकले।  इस दौरान उन्होंने माधोपुर, मलिकपुर, सरना टी-प्वाईंट, बस स्टैंड, लाइटों वाले चौक, गाड़ी अहाता चौक, पीर बाबा चौक का जायजा लिया।

इस दौरान बिना रजिस्ट्रेशन चलने वाले ऑटो और उनके चालकों की मनमानी समस्या का मुख्य कारण माना गया। बताया गया शहर में चल रहे ऑटो की संख्या लगभग तीन हजार है। इनमें मात्र एक हजार ऑटो ही रजिस्टर्ड हैं। इसके अलावा पार्किंग की सुविधा न होने से बाजार जाने वाले लोग सड़क किनारे ही वाहन खड़े देते हैं।
विज्ञापन


डल्हौजी रोड पर लोग येलो लाइन के बाहर वाहन पार्क करने से भी गुरेज नहीं करते। इसके अलावा अति व्यस्त रोड एपीके रोड को जाम रहित बनाने के लिए लाखों की लागत बना स्लिप वे पर अवैध पार्किंग, दुकानदारों के अतिक्रमण और रेहड़ियों के जमावड़ा रहता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें