फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पलटी, जम्मू के 35 छात्र घायल

Mon, 05 May 2014 10:28 PM IST
सुजानपुर (पठानकोट)।
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुजानपुर के पास बस चालक अचानक झपकी आने से टूरिस्ट बस पलट गई। हादसे में बस में सवार 35 यात्री जख्मी हो गई। बस चंडीगढ़ से जम्मू जा रही थी। उसमें एक कोचिंग इंस्टीट्यूट के छात्र सवार थे। सभी छात्र चंडीगढ़ से पीएमटी की परीक्षा देकर वापस जम्मू लौट रहे थे।
विज्ञापन


हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों को जम्मू के कठुआ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जम्मू के एएसएल कोचिंग सेंटर के छात्र पीएमटी की परीक्षा में शामिल होने के लिए तीन मई को चंडीगढ़ गए थे।

परीक्षा के बाद छात्र यमुना बस सर्विस की जेके 02बीबी 3149 नंबर बस में सवार होकर रविवार को चंडीगढ़ से वापस जम्मू जा रहे थे। रात करीब तीन बजे जम्मू-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुजानपुर के पास उनकी बस हादसे का शिकार हो गई । बस में यात्रा कर रहे आशु ढींगरा ने बताया कि सभी छात्र बस में रविवार रात दस बजे चंडीगढ़ से जम्मू के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन


जब उनकी बस सुजानपुर के ईश्वर ढाबा के पास पहुंची तो बस ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई। इससे वह नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क पर लगे पोल से टकराकर विपरीत दिशा में पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार 35 छात्र घायल हो गए। उधर, सूचना मिलते ही सुजानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बस से बाहर निकाला। बाद में उन्हें कठुआ के अस्पताल में दाखिल कराया गया।

दुर्घटना में घायलों की पहचान रियासी के रशीद, अनंतनाग कश्मीर के मीर मंजूर, भद्रवाह के साहिला, जम्मू की सोनम, सोपोर के तीर्थ, लेह के शिरण्, बारामुला के सैयद काजमी, लेह के पुष्वंत, जम्मू के साहिल, मुकत के ओविसा, जम्मू के सुरेश कुमार, अनंतनाग के आसिफ, राजोरी के रशीद यूसफ, जम्मू के साइमा, लेह के सोनू, डोडा के नीतीश गुप्ता, जम्मू के शांतुन, रामवन मुश्ताक हुसैन, जानीपुर के विश्वदेव सिंह, लेह के परकित, उदीमा, स्टैनगेन, अनु गौरव के अलावा चौरा के कांचुक, जम्मू के बंश प्रिया व साहिल  शामिल हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें