गांव लमीनी की महिला नव्या (31) पत्नी दिनेश महाजन ससुराल वालों ने पीटकर घायल कर दिया। उसे उसके भाई ने सिविल अस्पताल में दाखिल कराया।
अस्पताल में नव्या ने बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पहले हुई थी। उसका एक बेटा है। शादी के कुछ समय तक सब ठीक चलता रहा। बाद में ससुराल में उसे दहेज के लिए तंग किया जाने लगा।
ससुराल वाले मायके से 10 लाख रुपये लाने के लिए कह रहे थे। शनिवार की रात जब पैसे लाने से मना किया तो ससुराल वालों ने मारपीट की। नव्या ने बताया कि इस संबंधी थाना डिवीजन नंब-1 में शिकायत की गई है। थाना प्रभारी विपन कुमार का कहना है जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।