फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने छोड़ा तो ससुरालियों ढाया सितम

Wed, 30 Jul 2014 10:49 PM IST
पठानकोट ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरचक्क निवासी एक 24 वर्षीय युवती पति की बेवफाई के बाद ससुरालियों के सितम का शिकार हुई। पति द्वारा उसे छोड़ दिए जाने के बाद ससुरालियों ने भी उसके साथ मारपीट की। साथ ही घर से बाहर निकाल दिया। अब पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। उसे इस बात का मलाल है कि विधायक और पुलिस से गुहार के बावजूद इसे न्याय नहीं मिला। 
विज्ञापन


पीड़िता सविता देवी पुत्री सुरिंद्र कुमार निवासी सुंदरचक्क ने बताया कि उससे के साथ एक साल एक महीने का बेटा भी अपनों के तिरस्कार का खामियाजा भुगत रहा है। वह पिछले एक महीने से अपने मायके में रह रही है। उसका पति डिंपल जोकि एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स की जॉब करता था, 19 मार्च 2014 से फरार है। डिंपल के फरार होने के बाद सविता को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने अपने साथ रखने से मना कर दिया।

साथ ही मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। उसने बताया कि 6 मई 2013 को इंदौरा के एक मठ में दोनों परिवारों की सहमति से डिंपल व सविता की शादी हुई थी। शादी के बाद डिंपल सविता को धर्मशाला में अपनी मासी कुंती देवी के घर ले गया। यहां वह दोनों करीब एक साल तक रहे। इस दौरान 30 जून 2013 को उनका बेटा हुआ। 19 मार्च 2014 को उसका पति डिंपल उसे यह कहकर गया था कि उसे अपने पिता से कुछ काम है, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन


25 जून 2014 उसकी मासी कुंती देवी सविता को उसके ससुराल छोड़ गई, लेकिन उसकी सास कमलेश देवी व जेठ सिंपल कुमार ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने आरोप लगाया कि उसका जेठ सिंपल कुमार पहुंच वाला व्यक्ति है। इसी लिए पुलिस ने शिकायत के बाद भी मामले में एफआईआर तक दर्ज नहीं की। मामले में 26 जून 2014 को एसएसओ कानवां से शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की गई।

सविता के पिता सुरिंद्र कुमार ने कहा कि वह जब इस संबंध में विधायक सीमा देवी से मिले तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि सविता का जेठ आरएसएस से हैं, इसलिए वह इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। उधर, मामले में विधायक सीमा देवी ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है। इस संबंध में उनकी ओर से पीड़िता को न्याय दिलाने की कोशिश की जा रही है। वहीं डीएसपी देहाती प्रभजोत सिंह विर्क ने कहा कि आरोपी हिमाचल से फरार है, इसलिए उस पर कार्रवाई भी हिमाचल पुलिस करेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें