फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात की योजना बना रहे तीन बदमाश काबू

Mon, 14 Oct 2013 10:39 PM IST
गुरदासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे एक गिरोह के पांच सदस्यों में से तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में थाना भैणी मियां खा की पुलिस ने कामयाबी हासिल की है, जबकि गिरोह के दो सदस्य पुलिस से बचकर भागने में कामयाब हो गए। थाणा भैणी मिया खां के प्रभारी हरसरन सिंह भिंडर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा भैणी मियां खां से कोटली हरचंदा को जाती सड़क पर कस्बे से थोड़ी दूर बनी दुकानों के पीछे कुछ युवक बैठे हैं, जो इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की ताक में हैं।
विज्ञापन


जब उन्होंने पुलिस पार्टी सहित मौके पर दबिश दी तो गिरोह के सभी सदस्य भागने लगे। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान कुलविदंर सिंह बल्ला पुत्र संतोख सिंह निवासी भूसा, गुरप्रीत सिंह गोपी पुत्र कश्मीर सिंह निवासी धावे और दलजीत सिंह उर्फ जीता निवासी राजूबेला के रूप में हुई है।

पुलिस ने इनके कब्जे से 900 ग्राम नशीला पाउडर और  12 बोर का एक पिस्तौल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए। उन्होंने बताया कि कुलविंदर सिंह बल्ला और गुरप्रीत सिंह गोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत तथा दलजीत सिंह उर्फ जीता के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं पुलिस से भागे बग्गा सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी बजाड़ और जतिंदर सिंह उर्फ सोनू पुत्र हरभजन सिंह निवासी बजाड़ सहित गिरोह के पांच सदस्यों के खिलाफ धारा 399 और 402 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें