लायंस क्लब पठानकोट ने बुधवार को भदरोया रोड स्थित सरकारी एलिमेंटरी स्कूल में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया।
प्रोजेक्ट चेयरमैन ब्रिजमोहन बेदी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में डॉ. अतिन मल्होत्रा, डॉ. रिमी शर्मा तथा डॉ. उमेश शर्मा ने 204 विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की। डॉक्टरों ने बच्चों को स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए।
क्लब सदस्यों ने बताया कि दूसरे स्कूलों में भी हेल्थ कैंपों का आयोजन किया जाएगा ताकि बच्चों को अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
इस मौके पर प्रधान अजय गुप्ता, संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष बीएम बेदी, विजय पासी, रजिंदर महाजन, अशोक वर्मा, प्रवेश भंडारी, सुरिंदर महाजन, राजीव खोसला और अवतार अबरोल मौजूद रहे।