फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों को घर से बाहर भेज लगा ली फांसी

Thu, 16 Jan 2014 11:28 PM IST
पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के नजदीकी कस्बा दुनेरा क्षेत्र के गांव बकौली में एक व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया। यहां उसकी पहचान हंस राज (42) पुत्र ध्यान सिंह के रूप में हुई। वीरवार सुबह हंस राज ने अपने बच्चों को स्कूल भेजने के बाद पत्नी को भी किसी काम से घर से बाहर भेज दिया। इसके बाद घर के एक कमरे में उसने रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब तक घर वाले वापस लौटते उसकी मौत हो चुकी थी। हंस राज की पत्नी के अनुसार उसका पति कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें