फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर नाबालिग को सल्फास देने का आरोप

Sun, 19 Jan 2014 10:04 PM IST
अमर उजाला, गुरदासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका की मौत के मामले में प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस स्टेशन इंचार्ज रविंद्र सिंह ने बताया कि एक नाबालिग लड़की का गांव मराड़ा निवासी रोहित कुमार के साथ प्रेम संबंध था।

रोहित ने नाबालिग को विवाह का झांसा दिया हुआ था लेकिन 14 जनवरी को रोहित ने विवाह से इंकार कर दिया।

इससे खफा लड़की ने रोहित को जहर खाकर आत्महत्या करने की धमकी दी। इसपर रोहित ने उसे सल्फास की गोलियां लाकर दे दी जिसे लड़की ने खा लिया।

युवती की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मृतका की माता के बयानों पर रोहित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें