फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावरकॉम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 23 Jan 2014 10:25 PM IST
अमर उजाला, गुरदासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएसईबी इंपलाइज फे डरेशन एटक के प्रादेशिक कमेटी के निर्णय अनुसार बिजली कर्मचारियों की मांगे लागू करवाने के लिए वीरवार को स्थानीय मंडल कार्यालय के समक्ष पावरकॉम मैनेजमेंट का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


प्रदर्शन की अध्यक्षता बलविंद्र सिंह सोहल ने की। वक्ताओं ने कहा कि पावरकॉम मैनेजमेंट बिजली कर्मचारियों की मांगों प्रति संजीदा नहीं है।

बार-बार समझौता किया जाता है लेकिन बाद में वादों को नकार दिया जाता है। इसके  कारण कर्मचारियों को संघर्ष करना पड़ रहा है।

वक्ताओं ने कहा कि बिजली बोर्ड भंग करते समय तीन पक्षीय समझौता हुआ था। इसके तहत जो सुविधाएं पंजाब सरकार के कर्मचारियों को मिलती हैं वह बिजली कर्मचारियों पर पूर्णता लागू होगी लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं गया तो संघर्ष तेज किया जाएगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बलविंद्र सिंह सोहल, राज्य सचिव सुखदेव सिंह गोसल, सर्कल अध्यक्ष निर्मल सिंह बसरा, अनूप सिंह बुट्टर, चरण सिंह सेखां, जेपी ओजला, विकास शिंगारी, अमरीक सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें