अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक सतनाम मसीह पुत्र बाऊ मसीह निवासी कादियांवाली देर शाम कस्बा जौड़ा छितरां से दवाई लेने गया था।
रास्ते में अज्ञात वाहन ने सतनाम को टक्कर मार दी। इससे सतनाम गंभीर रूप से घायल हो गया।
सतनाम मसीह को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।