फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा फैक्टरी में धमाका, मालिक की मौत

Tue, 07 Jan 2014 10:39 PM IST
अमर उजाला, कादियां (गुरदासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
बटाला कादियां रोड पर मंगलवार शाम एक पटाखा फैक्टरी में भयंकर विस्फोट होने से फैक्टरी का लैंटर उड़ गया। हादसे में फैक्टरी मालिक की मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार को पटाखा फैक्टरी के बाहर चार लोग काम कर रहे थे। फैक्टरी के मालिक कुन्न सिंह पुत्र सज्जन सिंह अपनी पटाखा फैक्टरी के पास तैयार की गई हवाई का प्रशिक्षण कर रहे थे।

तभी हवाई आसमान में जाने की बजाये फैक्टरी के अंदर घुस गई। इससे वहां रखी आतिशबाजी में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि जोरदार धमाके के साथ फैक्टरी का लेंटर गिर गया।
विज्ञापन


पटाखों का स्टोर पूरी तरह जलकर राख हो गया। लेंटर गिरते ही बाहर बैठे कारीगर डल्ला मोड़ की ओर भाग गये जबकि पटाखा फैक्टरी के मालिक घटनास्थल पर ही मौजूद थे।

तभी लैंटर की कुछ ईंटें कुन्न सिंह के सिर पर लगीं जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर थाना सेखवां के प्रभारी सुखपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने जख्मी कुन्न सिंह को बटाला के लिये रवाना किया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि फैक्टरी में जब धमाका हुआ तो उस समय जोगा सिंह वडाला ग्रन्थीयां, सोनी रामपुर, सोनी भाम, कुगु ठीकरीवाल काम कर रहे थे।
विज्ञापन


ये सभी बाल-बाल बच निकले। मृतक कुन्न सिंह फेरोचेची का रहने वाले थे। वह कादियां आई टी आई के सामने अपने परिवार के साथ रहते थे। थाना सेखवां के प्रभारी सुखपाल सिंह ने बताया कि धारा 174 के अधीन कार्रवाई कर ली गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें